Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘यह पहली बार नहीं…’, अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर बोलीं महबूबा मुफ्ती

‘यह पहली बार नहीं…’, अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर बोलीं महबूबा मुफ्ती

By HO BUREAU 

Updated Date

'यह पहली बार नहीं...', अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर बोलीं महबूबा मुफ्ती

Jammu – Kashmir : ‘यह पहली बार नहीं है, जब किसी राजदूत, खासकर अमेरिका के राजदूत ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है।’ महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू कश्मीर दौरे को लेकर बयान दिया है। उन्होंने श्रीनगर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘मैं उमर साहब (अब्दुल्ला) से सहमत हूं कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दों और समस्याओं का समाधान अमेरिका नहीं कर सकता, उन्हें नई दिल्ली को ही संबोधित करना होगा।’

पढ़ें :- दिल्ली के भविष्य की नई तस्वीर तैयार, खट्टर-रेखा गुप्ता-संधू की मौजूदगी में मास्टर प्लान जारी

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब किसी राजदूत, खासकर अमेरिका के राजदूत ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है। फर्क सिर्फ इतना है कि 2019 से पहले जब भी राजदूत यहां आते थे, वे समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों, पर्यटन, व्यापार, आदिवासी समुदायों और अलग-अलग विचार रखने वाले लोगों से मुलाकात करते थे।

‘मुझे उम्मीद थी कि…’

उन्होंने कहा कि इसके बाद वे स्थिति को लेकर अपनी समझ के साथ वापस लौटते थे। वे यहां आते हैं, मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से मुलाकात करते हैं, शिकारा की सवारी करते हैं और किसी अन्य से मिले बिना वापस चले जाते हैं। ‘मुझे उम्मीद थी कि उमर अब्दुल्ला कम से कम अमेरिकी राजदूत को जम्मू-कश्मीर के लोगों की चिंताओं के बारे में बताते।’

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया, राहुल, प्रियंका और खरगे ने दी श्रद्धांजलि

Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।   

Advertisement