Rajiv Gandhi Jayanti : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली स्थित वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।✍️अरविंद कुमार
Updated Date
Rajiv Gandhi Jayanti : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली स्थित वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। खरगे, गहलोत और हुड्डा ने राजीव गांधी के योगदान और विजन को याद किया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली स्थित वीर भूमि पहुंचे।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा भी मौजूद रहे।अशोक गहलोत, पी. चिदंबरम, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मुकुल वासनिक समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी वीर भूमि पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राजीव गांधी को “भारत का असाधारण सपूत” बताते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने की मजबूत नींव रखी।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में 200 नई ई-बसों की सौगात, DTC का इलेक्ट्रिक बस बेड़ा 5 हजार के पार
मल्लिकार्जुन खरगे ने उनके कार्यकाल में 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार, पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करने, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने तथा कंप्यूटरीकरण जैसे कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने राजीव गांधी के आधुनिक, मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के विजन को भी याद किया।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राजीव गांधी को भारतीय युवाओं के लिए उम्मीद का प्रतीक बताया। वहीं, अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ने उस दौर में 21वीं सदी की बात की, जब भारत तकनीकी बदलाव के शुरुआती चरण में था। उन्होंने विज्ञान, तकनीक और युवाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वर्ष 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला और 2 दिसंबर 1989 तक देश का नेतृत्व किया। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी।
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि।
पुण्यतिथि के अवसर पर देशभर में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई और उनके आधुनिक भारत, तकनीकी प्रगति तथा युवाओं के सशक्तिकरण से जुड़े योगदान को याद किया गया।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
✍️अरविंद कुमार
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।