1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली SIR पर बड़ा अपडेट, 31 अगस्त को ड्राफ्ट रोल और 4 नवंबर को फाइनल वोटर लिस्ट

दिल्ली SIR पर बड़ा अपडेट, 31 अगस्त को ड्राफ्ट रोल और 4 नवंबर को फाइनल वोटर लिस्ट

Delhi SIR : भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के कार्यक्रम में तीसरी बार बदलाव किया है।✍️अरविंद कुमार

By HO BUREAU 

Updated Date

Delhi SIR : भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के कार्यक्रम में तीसरी बार बदलाव किया है। पोलिंग स्टेशन रैशनलाइजेशन का काम पूरा न होने के कारण ड्राफ्ट वोटर लिस्ट अब 31 अगस्त को जारी होगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

पढ़ें :- जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस ज्यादती की जांच के लिए बनेगी हाई-पावर्ड कमेटी

24 अगस्त तक पूरा होगा पोलिंग स्टेशन रैशनलाइजेशन

दिल्ली में SIR के तहत पोलिंग स्टेशनों को व्यवस्थित और रैशनलाइज करने की समयसीमा अब 24 अगस्त कर दी गई है। पहले यह काम 17 अगस्त तक पूरा होना था। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पोलिंग स्टेशन पर 1,200 से ज्यादा मतदाता न हों। अधिकारियों के मुताबिक, रैशनलाइजेशन से जुड़ा प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा गया है और मंजूरी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें : राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया, राहुल, प्रियंका और खरगे ने दी श्रद्धांजलि

31 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक ड्राफ्ट मतदाता सूची अब 24 अगस्त के बजाय 31 अगस्त 2026 को प्रकाशित होगी। ड्राफ्ट रोल जारी होने के बाद मतदाता अपने नाम, पते और अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे। अगर किसी का नाम सूची में नहीं है या किसी जानकारी में गलती है, तो निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी।

30 सितंबर तक दावे और आपत्तियां

ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक दाखिल की जा सकेंगी। वहीं, इन दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 31 अगस्त से 29 अक्टूबर तक चलेगी। पहले निस्तारण की अवधि 24 अगस्त से 22 अक्टूबर तक निर्धारित थी। मतदाता जरूरी फॉर्म ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं।

पढ़ें :- साबरमती के बाद यमुना की बारी, दिल्ली सरकार ने रिवरफ्रंट को लेकर बनाया बड़ा प्लान

1.45 करोड़ से ज्यादा वोटरों का हुआ गणना चरण

SIR के तहत दिल्ली में घर-घर जाकर फॉर्म जमा करने और सत्यापन का Enumeration Phase 30 जून से 17 अगस्त तक चला। 1.45 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं में से 97.52 लाख यानी 67.21% गणना फॉर्म जमा और डिजिटाइज किए गए। वहीं 47.59 लाख यानी 32.79% वोटरों के फॉर्म इस चरण में जमा और डिजिटाइज नहीं हो सके। दक्षिण-पूर्व जिले में डिजिटाइजेशन सबसे कम 56.38% रहा, जबकि बाहरी उत्तरी जिले में यह 75.68% दर्ज किया गया।

4 नवंबर को आएगी अंतिम मतदाता सूची

SIR के कार्यक्रम में यह तीसरी बार बदलाव है। संशोधित शेड्यूल के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 अक्टूबर के बजाय अब 4 नवंबर 2026 को होगा। नए कार्यक्रम का असर दिल्ली के साथ महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने मतदाताओं से अपील की है कि 31 अगस्त को ड्राफ्ट रोल जारी होने के बाद वे अपना नाम और सभी विवरण जरूर जांच लें।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️अरविंद कुमार

पढ़ें :- कल्याणपुरी में सफाईकर्मी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; 1 करोड़ मुआवजे की मांग पर अड़े कर्मचारी

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।   

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com