1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: ₹13,041 करोड़ की रेलवे-हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: ₹13,041 करोड़ की रेलवे-हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी

Modi Cabinet ने ₹13,041 करोड़ की 5 रेलवे-हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी दी। बिहार में 83 किमी 4-लेन हाईवे समेत रेल कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।✍️अरविंद कुमार

By HO BUREAU 

Updated Date

नई दिल्ली | 19 अगस्त 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चार रेलवे परियोजनाओं और एक 4-लेन हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। इन पांचों परियोजनाओं पर कुल 13,041 करोड़ रुपये खर्च होंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसलों की जानकारी दी।

पढ़ें :- दिल्ली में 200 नई ई-बसों की सौगात, DTC का इलेक्ट्रिक बस बेड़ा 5 हजार के पार

बिहार में 83 किमी लंबा 4-लेन हाईवे

कैबिनेट ने मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनवर्षा 4-लेन हाईवे परियोजना को मंजूरी दी है। 83 किलोमीटर लंबे इस ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट पर 3,591 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कॉरिडोर नेपाल सीमा के पास सोनवर्षा से जुड़ते हुए बिहार में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा।

खड़गपुर-भद्रक रेल सेक्शन होगा क्वाड्रुपल

रेलवे क्षेत्र में खड़गपुर-भद्रक के 173 किलोमीटर लंबे सेक्शन को चार-लेन यानी क्वाड्रुपल रेल कॉरिडोर में बदलने की मंजूरी दी गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 3,352 करोड़ रुपये है। इस रूट पर कोयला और आयरन-ओर की भारी माल ढुलाई के साथ बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों का संचालन होता है।

भद्रक-हरिदासपुर में बनेगी चौथी रेल लाइन

भद्रक-हरिदासपुर के 75 किलोमीटर लंबे रेल सेक्शन पर चौथी लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना पर करीब 1,533 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे रेल यातायात की क्षमता बढ़ेगी और कटक क्षेत्र में ट्रेनों की आवाजाही से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी।

सरकार के मुताबिक, इस परियोजना से हर साल करीब 433 करोड़ रुपये की लॉजिस्टिक्स लागत की बचत होने का अनुमान है।

पढ़ें :- सत्येंद्र जैन पर ACB का शिकंजा, जल बोर्ड टेंडर मामले में पूर्व मंत्री समेत 6 गिरफ्तार

गुम्मिडीपुंडी-गुडूर रेल रूट होगा चार-लेन

गुम्मिडीपुंडी-गुडूर के करीब 90 किलोमीटर लंबे रेल सेक्शन को भी क्वाड्रुपल रेल कॉरिडोर में बदला जाएगा। परियोजना की लागत करीब 2,229 करोड़ रुपये है। इससे इस व्यस्त रूट पर अतिरिक्त यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी।

कटक-पारादीप रेल प्रोजेक्ट से पर्यावरण को फायदा

कटक-पारादीप रेल परियोजना को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली है। अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, माल यातायात का सड़क से रेल की ओर शिफ्ट होने से करीब 90 फीसदी CO₂ उत्सर्जन बचाने में मदद मिल सकती है।

इस परियोजना से करीब 61 लाख मानव-दिवस रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। साथ ही झारखंड और ओडिशा के औद्योगिक क्षेत्रों से प्रमुख बंदरगाहों तक माल ढुलाई और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

रेलवे और सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

केंद्र सरकार के मुताबिक, इन पांच परियोजनाओं से देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक और परिवहन कॉरिडोर मजबूत होंगे। इससे माल ढुलाई, यात्री परिवहन, रोजगार, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर बिहार और ओडिशा समेत पूर्वी भारत के परिवहन नेटवर्क को इन परियोजनाओं से बड़ा फायदा मिल सकता है।

Disclaimer

पढ़ें :- 'हर भारतीय को अभिभूत किया', लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर बोले रक्षा मंत्री

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️अरविंद कुमार, दिल्ली 

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।  

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com