1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान, वर्क फ्रॉम होम से लेकर दोगुने पार्किंग चार्ज तक…

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान, वर्क फ्रॉम होम से लेकर दोगुने पार्किंग चार्ज तक…

Delhi : दिल्ली में सर्दियों के दौरान प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सरकार ने एक्शन प्लान तैयार किया है। इसमें वर्क फ्रॉम होम, ऑफिस टाइमिंग में बदलाव, पार्किंग शुल्क दोगुना करने और निर्माण गतिविधियों पर रोक जैसे फैसले शामिल हैं।✍️अरविंद कुमार 

By HO BUREAU 

Updated Date

Delhi : दिल्ली में सर्दियों के दौरान प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सरकार ने एक्शन प्लान तैयार किया है। इसमें वर्क फ्रॉम होम, ऑफिस टाइमिंग में बदलाव, पार्किंग शुल्क दोगुना करने और निर्माण गतिविधियों पर रोक जैसे फैसले शामिल हैं। दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक सरकारी और निजी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम का फॉर्मूला लागू किया जाएगा। इसके तहत ऑफिस में कर्मचारियों की संख्या 50 फीसदी तक सीमित रहेगी। आधे कर्मचारी घर से और आधे कर्मचारी ऑफिस से काम करेंगे। सरकार का मकसद सड़कों पर वाहनों की संख्या और ट्रैफिक से होने वाले प्रदूषण को कम करना है।

पढ़ें :- राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं का संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना एकमात्र एजेंडा : जेपी नड्डा

बदलेगा ऑफिस टाइम, दोगुना होगा पार्किंग चार्ज

प्रदूषण और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए ऑफिस टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। MCD के तहत आने वाले कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक, जबकि GNCTD के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगी। इसी अवधि में प्राइवेट वाहनों के इस्तेमाल को कम करने के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा। हालांकि DMRC के स्वामित्व और प्रबंधन वाली पार्किंग इससे बाहर रहेंगी।

निर्माण और तोड़फोड़ पर सख्ती

धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक धूल उड़ाने वाली तोड़फोड़ और बाहरी सिविल निर्माण गतिविधियों पर रोक रहेगी। इसके अलावा 10 दिसंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला किया गया है।

500 पेट्रोल पंपों पर PUC जांच होगी तेज

वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली के 500 ANPR कैमरा वाले पेट्रोल पंपों पर PUC जांच तेज की जाएगी। सरकार ‘PUC नहीं तो ईंधन नहीं’ अभियान को मिशन मोड में लागू करेगी। ये फैसले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की हाईलेवल बैठक में लिए गए हैं।

✍️अरविंद कुमार 

पढ़ें :- Sohrabuddin encounter case : 22 आरोपियों के बरी होने के खिलाफ भाई की याचिका पर SC का नोटिस

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com