Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अमरोहा में बदमाशों ने घर में घुसकर ग्राम प्रधानपति को मारी गोली

अमरोहा में बदमाशों ने घर में घुसकर ग्राम प्रधानपति को मारी गोली

By Rakesh 

Updated Date

अमरोहा। यूपी के अमरोहा जिले में गंगा की जमीन को लेकर ग्राम प्रधान पति को बदमाशों ने गोली मार दी। प्रधानपति घर में सो रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने सोमवार सुबह चार बजे गोली मार दी। जिससे प्रधानपति गंभीर रूप से घायल हो गए।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

नाजुक हालत देखते हुए उन्हें मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रधानपति के आक्रोशित परिवारवालों ने कार्रवाई को लेकर थाने का घेराव किया। पीड़ित परिवार पांच लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगा रहा है। घटना अमरोहा के थाना हसनपुर सिरसा गुर्जर की है।

Advertisement