Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मन की बातः मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ परंपरा जारी रखने का किया आह्वान, बगैर पुरुष साथी के मुस्लिम महिलाओं के हज पर जाने को बताया उपलब्धि

मन की बातः मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ परंपरा जारी रखने का किया आह्वान, बगैर पुरुष साथी के मुस्लिम महिलाओं के हज पर जाने को बताया उपलब्धि

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ परंपरा जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों से अपने-अपने घर में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया। कहा कि यूपी में एक दिन में रिकॉर्ड 30 करोड़ पौधे लगाए गए। यह जन भागीदारी व जागरूकता का अच्छा उदाहरण है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024:  BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें और क्या है खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 103वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार 4,000 से अधिक मुस्लिम महिलाओं ने ‘महरम’ (पुरुष साथी) के बगैर हज किया। पहले मुस्लिम महिलाओं को पुरुषों के बिना हज यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं थी। मैं सऊदी अरब सरकार को भी धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने बिना महरम के हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं के लिए महिला समन्वयकों की तैनाती की।

अपने संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने सावन महीने के जिक्र से की। पीएम ने कहा कि सावन का महीना चल रहा है। यह महादेव की अराधना के साथ ही हरियाली और खुशहाली से जुड़ा है। सावन का बहुत महत्व है, सावन का मतलब ही आनंद और उल्लास है।

देश में बन रहें 50 हजार अमृत सरोवर 

सावन के महीने में लाखों भक्त शिव अराधना पर निकलते हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों पर भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और उज्जैन में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशवासी पूरी जागरुकता से जल संरक्षण के लिए प्रयास कर रहे हैं। अभी देश में 50 हजार अमृत सरोवर बनाने का काम चल रहा है।

पढ़ें :- हरियाणाः हरियाणा में BJP ने मिशन-2024 के लिए कसी कमर, देश में तीसरी बार लहराएगा पार्टी का परचम

एमपी के शहडोल के पकरिया गांव के आदिवासियों का भी किया जिक्र

एमपी के शहडोल के पकरिया गांव में आदिवासियों ने 100 कुओं को वाटर रिचार्ज सिस्टम में बदल दिया है। बारिश का पानी इन कुओं में जाता है और वहां से जमीन में चला जाता है। वहीं उत्तर प्रदेश में 30 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। राज्य सरकार ने अभियान की शुरुआत की और लोगों ने इसमें पूरा सहयोग दिया।

Advertisement