मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः हमलावर आठ दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर, नाराज दुकानदारों ने दुकानें बंद कर सड़क पर किया प्रदर्शन

HO BUREAU

अंबाला के मटहेड़ी शेखां कस्बे में पुलिस प्रशासन से नाराज दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर आए। दुकानदारों ने सड़क पर ही बैठकर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। दरअसल 2 मई को मटहेड़ी शेखां कस्बे से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे कपड़ा दुकानदार गगन नरूला पर नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों से जानलेवा हमला कर ढाई लाख रुपए और लैपटॉप लूट लिया था।

attacker
attacker
शेयर करें

अंबाला। अंबाला के मटहेड़ी शेखां कस्बे में पुलिस प्रशासन से नाराज दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर आए। दुकानदारों ने सड़क पर ही बैठकर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। दरअसल 2 मई को मटहेड़ी शेखां कस्बे से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे कपड़ा दुकानदार गगन नरूला पर नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों से जानलेवा हमला कर ढाई लाख रुपए और लैपटॉप लूट लिया था।

आठ दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। जबकि 2 बाइकों पर 5 बदमाश वारदात के बाद सीसीटीवी में भागते दिखाई दिए थे। करीब 8 दिन पहले दुकानदार से हुई लूटपाट के आरोपियों   की गिरफ्तारी ना होने से खफा सभी दुकानदारों ने रोषपूर्वक अपनी दुकानें बंद करने का फैसला किया।

दुकानदारों ने सड़क किनारे बैठकर अंबाला पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ महीनों में लूटपाट की यह छठी वारदात है। पुलिस हमें सिर्फ आश्वासन दे रही है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं इस मामले पर नग्गल थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की 3 टीमें इस मामले को सुलझाने में लगी हुई हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

शेयर करें