मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः हरियाणा में BJP ने मिशन-2024 के लिए कसी कमर, देश में तीसरी बार लहराएगा पार्टी का परचम

Rakesh

हरियाणा में BJP ने मिशन-2024 के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में इसराना के अनाज मंडी में आयोजित रैली के बहाने पूर्व सरपंच एवं BJP के वरिष्ठ नेता पं. बलवान शर्मा ने करनाल लोकसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश की। हल्का इसराना में पं. बलवान के नेतृत्व में बीजेपी नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने शिरकत की।

bjp
शेयर करें

पानीपत। हरियाणा में BJP ने मिशन-2024 के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में इसराना के अनाज मंडी में आयोजित रैली के बहाने पूर्व सरपंच एवं BJP के वरिष्ठ नेता पं. बलवान शर्मा ने करनाल लोकसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश की। हल्का इसराना में पं. बलवान के नेतृत्व में बीजेपी नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने शिरकत की।

वहीं अयोध्या से आए अखिल भारतीय हनुमान अखाड़ा से श्री श्री 1008 महंत ज्ञान दास जी महाराज का उपस्थितजनों ने शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान नई अनाज मंडी इसराना में आयोजित कार्यक्रम में हजारों समर्थकों के बीच प्रदेश अध्यक्ष शनि का पगड़ी पहनाकर, फूलमालाओं से पुष्पवर्षा कर ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया। इस दौरान पं. बलवान शर्मा ने भगवान परशुराम का शास्त्र फरसा और वीर हनुमान का शास्त्र गदा प्रदेश अध्यक्ष को भेंट किया।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि इसराना की ऐतिहासिक धरती पर कार्यकर्ताओं का जोश और आमजन के उत्साह को मैं सिर झुकाकर और हाथ जोड़ प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार अपनी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने के लिए ग्राउंड जीरो पर काम कर रही है। उन लोगों को तलाश रही है जो इन योजनाओं से वंचित रह गए हों, उन्हें लाभ दिया जाए। भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित बलवान शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की एक ही गारंटी है कि वोट लें और भ्रष्टाचार करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल की गारंटी है कि वोट लें और देश-प्रदेश का विकास करें। पं. बलवान शर्मा का दावा था कि तीसरी बार भी डबल इंजन वाली बीजेपी की सरकार बनेगी। इस दौरान अहर गांव से पूर्व सरपंच बलवान शर्मा ने मुख्यमंत्री की सराहना कर कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा का परचम लहराएगा। आज बिना खर्ची पर्ची के योग्य बच्चे अपनी काबिलियत के दम पर सरकारी नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं।

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित बलवान शर्मा के पुत्र संदीप शर्मा ने कि मोदी की गारंटी पर अब देश विश्वास कर रहा है। प्रदेश की 10 की 10 सीटें नरेंद्र मोदी की गोदी में डालकर हरियाणा अहम रोल अदा करेगा। तीसरी बार देश में नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार बनेंगी। संदीप शर्मा ने कहा कि 10 वर्षों में विकास की गति को तेज किया गया है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। आज विपक्ष के लोग वोट हासिल करने के लिए झूठी गारंटी दे रहे हैं। जबकि उन्होंने 55 वर्षों में क्या किया, ये सब देश की जनता जानती है।

शेयर करें