नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अनवर इब्राहिम को मलेशिया का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मलेशिया के प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुनाव पर दातो सेरी अनवर इब्राहिम को बधाई. मैं भारत-मलेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.
पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी
Congratulations Dato' Seri @anwaribrahim on your election as the Prime Minister of Malaysia. I look forward to working closely together to further strengthen India-Malaysia Enhanced Strategic Partnership.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2022
इब्राहिम के बहु-जातीय एलायंस ऑफ होप ने 19 नवंबर के चुनाव में 82 सीटों के साथ नेतृत्व किया था, जो बहुमत के लिए आवश्यक 112 से कम थी. मलेशिया के सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने सुधारवादी विपक्षी नेता अनवर इब्राहिम को बृहस्पतिवार को देश का नया प्रधानमंत्री घोषित किया. इससे मलेशिया में खंडित जनादे श वाले आम चुनावों के बाद कई दिनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता का अंत हो गया.वंही सुल्तान ने कहा कि अनवर को बृहस्पतिवार शाम पांच बजे शाही महल में मलेशिया के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी.
पढ़ें :- विश्व गौरैया दिवस 2026: एक नन्ही चिड़िया को बचाने की बड़ी मुहिम
कौन हैं अनवर इब्राहिम
अनवर इब्राहिम मलेशिया के 10वें पीएम पद की शपथ लेंगे. वो 1990 के दशक में देश के डिप्टी पीएम रह चुके हैं. उन्हें सुधारवादी नेता भी कहा जाता है. साथ ही वो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके हैं, लेकिन उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया था. अनवर साथ ही 2018 में प्रधानमंत्री इन वेटिंग थे.