लखनऊ, 27 मई । राजधानी लखनऊ के सभी सरकारी अस्पतालों में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ विभाग की ओर से एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
पढ़ें :- PM मोदी 25 अक्टूबर को करेंगे वाराणसी का दौरा, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो को लेकर व्यक्त किया उत्साह
लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि अभी उत्तर प्रदेश में मंकी पॉक्स का एक भी केस सामने नहीं आया है। इसके बावजूद अस्पतालों के सीएमएस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि मंकी पॉक्स पीड़ितों को बुखार आता है। शरीर में चकत्ते पड़ जाते हैं और छाले निकल आते हैं। यह लक्षण चार हफ्ते तक रहते हैं।