Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनभद्रः बेटे को बचाने में मां की भी चली गई जान, खेलते समय कुएं में गिर गया था मासूम

सोनभद्रः बेटे को बचाने में मां की भी चली गई जान, खेलते समय कुएं में गिर गया था मासूम

By Rajni 

Updated Date

सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जिले के सेंदूर गांव में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बेटे को बचाने में मां की भी जान चली गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पांच वर्षीय मासूम खेलते समय कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए मां भी कुएं में कूद गई। डूबने से दोनों की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया।

पढ़ें :- कार ने महिला और बच्चे को रौंदा, दोनों की मौत, चालक फरार

बभनी थाना क्षेत्र के सेंदुर गांव निवासी श्याम दास की पत्नी ललिता देवी (28) शनिवार दोपहर घर के सामने स्थित कुएं पर स्नान करने गई थी। साथ में उसका पुत्र सतेश (5) भी था। इस दौरान खेलते समय सतेश अचानक कुएं में गिर गया। मां की नजर पड़ी तो बेटे को बचाने के लिए उसने भी कुएं में छलांग लगा दी।

कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहे लोग शोरगुल मचाते हुए कुएं की ओर दौड़े और मां-बेटे को बाहर निकालने का प्रयास किया। पति श्याम दास भी मौके पर पहुंचा। कुएं में कूदकर उसने पहले पत्नी और फिर बेटे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मां-बेटे की मौत से गांव में मातम छा गया। बभनी थाने से एसआई वीर बहादुर चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

Advertisement