Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेलीः बेटी पर रखता था बुरी नजर, इसलिए मां ने कर दी अपने प्रेमी की हत्या, दोनों गिरफ्तार

रायबरेलीः बेटी पर रखता था बुरी नजर, इसलिए मां ने कर दी अपने प्रेमी की हत्या, दोनों गिरफ्तार

By Rakesh 

Updated Date

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में दो दिन पहले जंगल में मिले अधेड़ के शव के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में मां और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- महाराजगंज में युवक ने लोहे की रॉड से मारकर ले ली अधेड़ की जान

हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मृतक मेड़ीलाल का गिरफ्तार महिला गीता के साथ कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते मृतक महिला के घर आता जाता था। मृतक मेड़ीलाल अपनी प्रेमिका की 19 साल की बेटी पर भी बुरी नियत रखने लगा था।

इस बात की चर्चा गांव में भी फैल गयी। मां- बेटी ने मेड़ीलाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जिसके तहत रात में मेड़ीलाल को अपने घर बुलाकर उसकी डंडे से पिटाई करके चुनरी से उसका गला घोंट दिया। जब वह मर गया तब चादर में लपेट कर उसका शव जंगल ने फेंक दिया। जांच के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में मां और बेटी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement