बी-टाउन की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में से एक मौनी रॉय इसी साल शादी के बंधन में बंधी हैं. एक्ट्रेस भी इस साल दूसरी स्टार वाइव्स की तरह करवा चौथ का व्रत रख रही हैं.व्रत से पहले एक्ट्रेस ने अपने हाथों में पति सूरज नांबियार के नाम की मेहंदी लगवाई है, जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है.
पढ़ें :- युवा देश, बूढ़ी संसद? भारत को चाहिए सोच में भी पीढ़ीगत बदलाव
आपको बता दें, मौनी रॉय का ये पहला करवा चौथ होने जा रहा है, जिसकी तैयारियों में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है. अपने हाथों में उन्होंने खूबसूरत मेहंदी लगवाई है, जिनमें एक हाथ में शिव-पार्वती की छवि दिख रही हैं,जबकि दूसरे हाथ में महिला छलनी लिये चांद देख रही है.
तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “सबसे पहला हमेशा खास होता है…करवा चौथ की शुभकामनाएं ।” एक्ट्रेस ने मेहंदी लगवाते वक्त परपल कलर की ड्रेस पहन रखी है.उनके इन फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है.मौनी के दोस्त और फैंस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दें रहें हैं. एक यूजर ने लिखा- पीस ऑफ़ आर्ट, दूसरे ने लिखा- ब्यूटीफुल।.