Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. एमपीः दुष्कर्म के आरोपी के घर को बुलडोजर से ढहाया

एमपीः दुष्कर्म के आरोपी के घर को बुलडोजर से ढहाया

By Rajni 

Updated Date

नरसिंहपुर / गाडरवारा। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के गाडरवारा में प्रशासन ने दुष्कर्म के आरोपी के घर को बुलडोजर से ढहा दिया। बीते दिनों एक 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने की घटना प्रकाश में आई थी।

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस घटना से जहां पूरे क्षेत्र में आक्रोश था तो वहीं दूसरी ओर सर्व ब्राह्मण सभा और अनेक संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर ज्ञापन दिया था। बुधवार को नरसिंहपुर में भी सर्व समाज का आक्रोश फूट उठा और आरोपित को फांसी की सजा की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया।

मांग की गई कि आरोपी की गिरफ्तारी भले हो गई लेकिन उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाए। इस मामले को लेकर तेंदूखेड़ा के विधायक संजय शर्मा भी शामिल हुए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने दुष्कर्म के आरोपी के घर को आज बुलडोजर से ढहा दिया।

Advertisement