Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. लोकसभा में बहुप्रतिक्षित महिला आरक्षण बिल पास, पक्ष में 454, विरोध में सिर्फ 2 मत पड़े

लोकसभा में बहुप्रतिक्षित महिला आरक्षण बिल पास, पक्ष में 454, विरोध में सिर्फ 2 मत पड़े

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। बुधवार का दिन महिलाओं के लिए रहा। बहुप्रतिक्षित महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) संसद के विशेष सत्र के दौरान बुधवार (20 सितंबर) को लोकसभा में पास हो गया। पर्ची से हुई वोटिंग में बिल के समर्थन में 454 और विरोध में 2 वोट पड़े। कल (गुरुवार को) यह बिल राज्यसभा में पेश होगा।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

वहां से पास होने के बाद राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए जाएगा। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा। बिल पर चर्चा के दौरान 60 सांसदों ने अपने विचार रखे। राहुल गांधी ने कहा- OBC आरक्षण के बिना यह बिल अधूरा है, जबकि अमित शाह ने कहा- यह आरक्षण सामान्य, एससी और एसटी में समान रूप से लागू होगा।

राहुल गांधी ने कहा- देश को चलाने वाले 90 में से सिर्फ 3 सेक्रेटरी ही OBC हैं, इसके जवाब में शाह ने राहुल नाम लिए बिना कहा कि देश को सरकार चलाती है, सचिव नहीं। कुल भाजपा सांसदों में 85 ओबीसी से हैं। कुल भाजपा विधायकों में 27% ओबीसी से हैं। कुल भाजपा MLC में 40% एमएलसी हैं। कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि मैं राजनीति में आने से पहले आईएएस था। 1992 बैच का अफसर सेक्रेटरी बनेगा। उस समय किसकी सरकार थी। ये (राहुल गांधी) अपनी ही सरकार को कोस रहे हैं।

Advertisement