Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मुंबई में हुआ बड़ा हादसा, बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, 13 घायल

मुंबई में हुआ बड़ा हादसा, बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, 13 घायल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Mumbai car crash: दशहरा के दिन मुंबई में हुई बड़ी त्रासदी, बुधवार को यहां बांद्रा वर्ली सी लिंक पर दर्दनाक सड़क (Bandra Worli Sea Link Accident) हादसा हुआ है। यहां चार कार और एक एम्बुलेंस आपस में टकरा गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग घायल हुआ है। धायलों में 8 लोगों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती काराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- बॉलीवुड की गर्म और चटपटी खबरें: ग्लैमर, गॉसिप और बड़ा सरप्राइज!

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि पांचों गाडियों के परखच्चे उड़ गए। इस दिल दहला देने वाली घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुससर, बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक गाड़ी पहले दुर्घटनाग्रस्त हुई। जिसके बाद घायलों को लेने के लिए एम्बुलेंस को बुलाया गया था। लेकिन इससे पहले की एम्बुलेंस घायलों को लेकर जाती 3 और गाड़ियां एम्बुलेंस और पहले से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद सी लिंक पर कोहराम मच गई।

पीएम ने जताया दुख, “मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक दुर्घटना के कारण लोगों की जान जाने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मुझे उम्मीद है कि जो लोग घायल हुए हैं, वे शीघ्र स्वस्थ होंगे।”

Advertisement