लखनऊ। यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण को लेकर आज सीएम योगी ने आजमगढ़, मऊ, बलिया और संतकबीर नगर में प्रत्याशियों के समर्थन में ताबड़तोड़ रैलियां की। विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और विकास की बात कही। उन्होंने आक्रोशित लहजे में कहा कि पहले पूरे प्रदेश में हत्या, लूट ,अपहरण और गुंडागर्दी का बोलबाला था। अब यहां की जनता सुरक्षित है। चारों तरफ विकास की बात हो रही है। माताएं और बहनें सुकुन से आ-जा रहीं है।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
पहले की सरकारों ने विकास के नाम पर ठगा
सीएम योगी ने आजमगढ़ में कहा कि यहां एअरपोर्ट बन रहा है। जिससे विकास को और गति मिलेगी। हमने बिना भेदभाव काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। हमने जाति और धर्म देखकर काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बन जाने से लोगों का काफी समय बच रहा है। इसके पहले की सरकारों ने आजमगढ़ के लोगों की उपेक्षा की और विकास के नाम पर ठगा। योगी ने कहा कि अब यहां की जनता ने शहर की सत्ता को भाजपा को ही सौंपने का मन बना लिया है।
यूपी अब माफियामुक्त हो गया
संतकबीर नगर में कहा कि शहर की सत्ता पर काबिज होने के बाद विकास को और रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि यूपी अब माफियामुक्त हो गया है। अपराधी या तो खत्म कर दिए गए हैं या फिर गले में कानून-व्यवस्था की तख्ती लगाकर खुद थाने में गिरफ्तारी देने पहुंच रहे हैं। उन्होंने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनता से हामी भी भरवाई।
पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
बलिया में आयोजित रैली में कहा कि माफियाओं और बदमाशों के दिन अब लद गए हैं। जनता भी अब विकास के महत्व को समझ रही है। यूपी में अब उद्योगपति फैक्ट्री लगाने के लिए हजारों करोड़ों का निवेश कर रहे हैं। पहले नौकरियों बिकती थीं। बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ होता था। लेकिन अब युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी जा रहीं हैं। मऊ में कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिना भेदभाव के सभी का ख्याल रखा है।