Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुस्लिम बंधुओं ने भक्तों पर की पुष्प वर्षा,  गंगा-जमुनी तहजीब की पेश की मिसाल

मुस्लिम बंधुओं ने भक्तों पर की पुष्प वर्षा,  गंगा-जमुनी तहजीब की पेश की मिसाल

By HO BUREAU 

Updated Date

Muslim brothers showered flowers on the devotees

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार (22 जुलाई) को बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन को रात से ही लाइन में लगे शिव भक्तों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पानी की बोतलें बांटी। इसके जरिए आपसी सौहार्द और धार्मिक सहिष्णुता की मिशाल पेश की। बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन का क्रम देर रात तक जारी रहेगा। सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन को रात 12 बजे से ही भक्त लाइन में लग गए थे।

पढ़ें :- भगवान भोले के भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, दूध और शहद से किया भोलेशंकर का जलाभिषेक

हरह-हर महादेव का उद्घोष गूंजता रहा। सोमवार की भोर में बाबा की मंगला आरती हुई। इसके बाद ही दर्शन-पूजन व जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प बरसाए। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने भी लाइन में लगे शिव भक्तों व कांवड़ियों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिशाल पेश की।

Advertisement