चमोली। उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य झुलस गए हैं। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार की सुबह जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर करीब 30 लोग मौजूद थे।
पढ़ें :- उत्तराखंडः खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, चार गंभीर
सीएम पुष्क
र धामी ने हादसे की न्यायिक जांच के दिए आदेश
सीएम पुष्कर धामी ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए झुलसे लोगों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि मंगलवार रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था।
बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एचटी के तार नहीं टूटे हैं। मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।
पढ़ें :- उत्तराखंडः मसूरी में खाई में गिरी कार, तीन लड़के और तीन लड़कियां गंभीर घायल
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है।
सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वह यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।