Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, सड़क पर पड़ा मिला शव, धमकी भरे पत्र में लिखी ये बातें

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, सड़क पर पड़ा मिला शव, धमकी भरे पत्र में लिखी ये बातें

By Rajni 

Updated Date

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने भाजपा नेता काका अर्जुन (52) का शव बुधवार शाम कोंगुपल्ली-इलमिडी मार्ग पर बरामद किया।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

इल्मिडी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच अर्जुन बुधवार सुबह करीब 10 बजे किसी के बुलाने पर पत्नी के साथ बाइक से सेमलडोडी गांव गए थे।  वहां पहुंचने के बाद अर्जुन ने अपनी पत्नी को गांव में छोड़ा और नागरिकों की वेशभूषा में आए पांच अज्ञात व्यक्तियों के साथ जंगल के भीतर चले गए।

जब अर्जुन बहुत देर तक नहीं लौटें, तब उनकी पत्नी घर लौट आईं। शाम को अर्जुन का शव सड़क पर पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

घटनास्थल से माओवादियों की मद्देड एरिया कमेटी के नाम से जारी एक पर्चा बरामद किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि अर्जुन 2014 से भाजपा से जुड़े हुए थे और प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के खिलाफ काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पर्चे में यह भी धमकी दी गई है कि यदि भाजपा से जुड़ा कोई भी व्यक्ति भाकपा (माओवादी) के खिलाफ काम करता हुआ पाया गया तो उसका भी यही हश्र होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने कार्यकर्ता की हत्या पर गुस्सा जाहिर किया और राज्य में कानून-व्यवस्था पर ‍भी सवाल उठाए।

पढ़ें :- हरियाणाः सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि नक्सलियों द्वारा एक और नृशंस हत्या। बीजापुर जिला जनजाति मोर्चा के मंत्री, पूर्व सरपंच अर्जुन काका की बेरहमी से की गई हत्या से स्पष्ट है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव से पहले नियोजित तरीके से मारा जा रहा है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था समाप्त हो चुकी है।

Advertisement