मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

Rakesh

यमुनानगर के छछरौली में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार दो बेकाबू ट्रकों की पहले तो टक्कर हुई, इसके बाद सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को कुचल दिया। जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा छछरौली- पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर ताज़ फार्म के बिल्कुल नजदीक हुआ।

accident
शेयर करें

यमुनानगर। यमुनानगर के छछरौली में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार दो बेकाबू ट्रकों की पहले तो टक्कर हुई, इसके बाद सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को कुचल दिया। जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा छछरौली- पांवटा साहिब  नेशनल हाईवे पर ताज़ फार्म के बिल्कुल नजदीक हुआ।

छछरौली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जगाधरी से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक फोटोग्राफर और उसके साथी, साथ में पटाखे लेकर आए युवक को कुचल दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों की पहचान भी हो गई है।

एक अंबाला कैंट का रहने वाला था जबकि दो यमुनानगर जिले के ही रहने वाले थे। मृतक के परिजनों का कहना था कि फोटोग्राफर वेडिंग शूट कर रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरे परिजन बलदेव का कहना था कि मेरा भतीजा ई-रिक्शा में पटाखे वाले को लेकर आया था। तीनों युवक सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान ट्रक ने उन्हें कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ छछरौली थाने में केस दर्ज किया गया है।

शेयर करें