ललितपुर। ताजा मामला यूपी के ललितपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप चौराहे का है। जहां पर एक वृद्ध महिला लगभग 8 घंटे से सड़क पर बेहोशी की हालत में पडी रही। वहां से आते जाते राहगीरों ने उसकी मदद नहीं की। तभी वहां से गुजर रही एक समाज सेविका सुमन झा ने अपनी गाड़ी से उतर कर उस वृद्ध महिला का हाल-चाल जानकर महिला को पानी पिलाकर एवं उसे अल्पाहार कराया।
पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप
वृद्ध महिला ने बताया कि वह होमगार्ड में थी। और उसकी कोई औलाद नहीं है। जिसके चलते वह अपनी बहन जो कि तालबेहट में रहती है, उसके पास आकर रहने लगी।
उसने बताया कि उसकी बहन के पुत्रों ने बैंक से दो लाख रुपए निकलवा लिए। उसकी ना तो देखरेख की और ना ही उसका इलाज करवा रहे हैं। जिसके चलते आज उसकी ऐसी दुर्दशा हो गई है। सूचना पर तालबेहट कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा।