गौतमबुद्ध नगर : नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से कथित तौर पर कूदने के बाद 21 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. बिहार के रहने वाले नीतीश कुमार (21) मैनेजमेंट के छात्र थे.
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क
गौतमबुद्ध नगर पुलिस के मुताबिक, 9 जनवरी को नीतीश ने कथित तौर पर मेट्रो स्टेशन से कूदकर खुदकुशी की कोशिश की थी. घटना के बाद, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मेट्रो स्टेशन के प्रबंधक को सूचित किया.
नीतीश को तुरंत यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है. आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है.
पुलिस ने बताया कि नालेज पार्क के एक कालेज से बीबीए की पढ़ाई करने वाला छात्र नीतीश मंगलवार को नालेज पार्क स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूद गया. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. नीतीश को काफी चोट आई थी. उपचार के दौरान मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव स्वजन को सौंप दिया गया.