अयोध्या। खंड विकास अधिकारी मवई ने ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व ग्राम प्रधान के खिलाफ नोटिस जारी। ग्राम प्रधान से 3 लाख 59 हजार रुपए की वसूली होगी। बताया जाता है कि मवई ग्राम पंचायत भटमऊ नरायनपुर में ग्राम प्रधान ने मनरेगा मजदूरों के बजाए जेसीबी से चकरोड बनवा दी थी।
पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप
शिकायत के बाद खंड विकास अधिकारी मवई अनुपम कुमार वर्मा ने अपनी टेक्निकल टीम के साथ मौका मुवायना किया। जिसमें चकरोड की पटाई जेसीबी मशीन से होना पाया। जिसके बाद खंड विकास अधिकारी मवई अनुपम कुमार वर्मा ने ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व ग्राम प्रधान के खिलाफ नोटिस जारी किया है, जिसमें वसूली की कार्रवाई होगी।