Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः अब सीबीआई करेगी नेशनल कॉर्बेट पार्क में हुए भ्रष्टाचार की जांच

उत्तराखंडः अब सीबीआई करेगी नेशनल कॉर्बेट पार्क में हुए भ्रष्टाचार की जांच

By Rakesh 

Updated Date

नैनीताल उत्तराखंड के नेशनल कॉर्बेट पार्क के पाखरों रेंज में हुए भ्रष्टाचार के मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। कॉर्बेट नेशनल पार्क में 6 हजार पेड़ों के कटान और अवैध निर्माण को लेकर दायर जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

खंडपीठ ने राज्य की जांच एजेंसियों से सीबीआई का सहयोग करने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी की खंडपीठ ने बुधवार को अपना निर्णय सुनाते हुए मामले को सीबीआई के साथ सहयोग करने को कहा है। देहरादून निवासी अनु पंत ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की प्रार्थना की थी।

खंडपीठ ने अपने आदेश में राज्य की जांच एजेंसियों से केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई का सहयोग करने को कहा है। खंडपीठ ने इससे पहले हुई सुनवाई के बाद मामले की गंभीरता और शीर्ष अधिकारियों के संदिग्ध रोल को देखते हुए मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Advertisement