ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास का इलाज के दौरान निधन हो गया. रविवार की दोपहर को उनपर फायरिंग की गई थी. इस दौरान उनके सीने में गोली लगी थी. अपोलो अस्पताल के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने से घायल हुए ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नबा किशोर दास की मौत हो गई है. जिसके बाद अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ एकत्रित होने लगी है. सीएम नवीन पटनायक ने नबा दास की मौत पर दुख प्रकट किया है. उन्होंने कहा नब दास की मौत से राज्य को बड़ा नुकसान हुआ है.
पढ़ें :- दिल्ली में आज से शुरू हुआ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026, दुनियाभर की फिल्मों का होगा संगम
आपको बता दें कि घटना के दौरान मंत्री ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.कार की अगली सीट पर बैठे दास अपने समर्थकों से मिलने के लिए जैसे ही नीचे उतरे ASI ने उनके सीने में दो गोली दाग दी. खून से लथपथ दास कार के पास ही गिर पड़े.
घटनास्थल पर मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें पकड़ा और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा. कुछ देर बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल लाया गया. घटना के करीब 7 घंटे बाद दास की मौत हो गई. इससे पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी दास से मिलने अस्पताल पहुंचे थे.
आरोपी ASI गिरफ्तार
उधर, पुलिस ने फायरिंग करने वाले ASI गोपालदास को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपी ने हमले की वजह नहीं बताई है. इधर, राज्य सरकार ने मामले की जांच सीआईडी-क्राइम ब्रांच को दे दी है. 7 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम में साइबर, बैलिस्टिक और क्राइम ब्रांच के अधिकारी शामिल हैं. टीम का नेतृत्व DSP रमेश सी डोरा कर रहे हैं.
पढ़ें :- एलपीजी गैस की किल्लत से आम जनता, पीजी और रेस्टोरेंट संचालक परेशान
आरोपी के परिजनों से हो रही पूछताछ
इससे पहले पुलिस ने बतायास था कि गोली मारने वाला ASI गोपाल दास पिछले 5 माह से अपने घर ही नहीं गया था. इतना ही नहीं वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है और वह इसके लिए दवा भी लेता था. पुलिस को गोपाल दास की पत्नी जयंती दास ने पूछताछ में यह बातें बताई थी.