Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हमीरपुर में पुरानी रंजिश में वृद्ध को ट्रैक्टर से कुचला, मौत

हमीरपुर में पुरानी रंजिश में वृद्ध को ट्रैक्टर से कुचला, मौत

By Rakesh 

Updated Date

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक वृद्ध की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- बरेली में फ्लाई ओवर से गिरी बस, एक की मौत, 24 घायल, मची चीख-पुकार

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्ष्रेत्र के गिमुहा गांव निवासी 75 वर्षीय मान सिंह यादव का लहूलुहान शव कुशमरा मार्ग मिला। जिसमें बताया जा रहा है कि गांव के ही लोगों से मान सिंह की पुरानी रंजिश थी।

जिसको लेकर गुरुवार को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या को अंजाम दे डाला गया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement