1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांवड़ यात्राः 59 दिन तक कांवरियों के लिए आरक्षित रहेगी प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की एक लेन

कांवड़ यात्राः 59 दिन तक कांवरियों के लिए आरक्षित रहेगी प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की एक लेन

कांवरियों को जल चढ़ाने के लिए कोई दिक्कत न हो, इसके लिए योगी सरकार ने खास इंतजाम किए हैं। सावन में प्रयागराज से काफी संख्या में भक्त बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने वाराणसी आते हैं।

By Rajni 

Updated Date

वाराणसी। कांवरियों को जल चढ़ाने के लिए कोई दिक्कत न हो, इसके लिए योगी सरकार ने खास इंतजाम किए हैं। सावन में प्रयागराज से काफी संख्या में भक्त बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने वाराणसी आते हैं।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

इसी को देखते हुए कांवड़ यात्रा के मद्देनजर चार जुलाई से 59 दिनों के लिए शास्त्री ब्रिज की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। इस दौरान सामान्य वाहनों का आवागमन केवल एक लेन से होगा। उधर, इस अवधि के लिए भारी व कॉमर्शियल वाहनों के लिए अंतरजनपदीय डायवर्जन लागू किया गया है।

सावन माह चार जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगा घाटों से जल एकत्र कर शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। साथ ही वाराणसी भी जाते हैं। इसको देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी तक कांवड़ियों के लिए बाईं तरफ की लेन आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है। सामान्य वाहन दाहिनी लेन से आएंगे और जाएंगे। यातायात व्यवस्था सुचारु रहे, इसके मद्दनेजर पूरी तैयारी कर ली गई है।

 भारी/कॉमर्शियल वाहनों के लिए बदला रूट

वाराणसी, भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, रीवा (मप्र) जनपद से प्रयागराज-वाराणसी मार्ग से होकर जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन इस प्रकार से होगा।

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?

1. वाराणसी से कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन हंडिया से थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी बाईपास होते हुए कानपुर जाएंगे व जिन वाहनों को प्रयागराज में माल लोड-अनलोड करना है, वह नवाबगंज बाईपास से फाफामऊ, तेलियरगंज, लोकसेवा आयोग होते हुए शहर क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।

2. मिर्जापुर से कानपुर/लखनऊ जाने वाले वाहन औराई, भदोही होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से जाएंगे।

3. कानपुर की ओर से वाराणसी को जाने वाले वाहन फतेहपुर से लालगंज, रायबरेली, प्रतापगढ़, मछली शहर, जौनपुर, मड़ियाहू के रास्ते जाएंगे तथा वापसी का मार्ग भी यही होगा।

4. लखनऊ की ओर से वाराणसी जाने वाले भारी/कॉमर्शियल वाहन रायबरेली, ऊंचाहार, प्रतापगढ़, जौनपुर के रास्ते जाएंगे व इसी मार्ग से वापसी करेंगे।

5. रीवा रोड से प्रयागराज होकर लखनऊ/कानपुर जाने वाले वाहन चित्रकूट, बांदा, चौडगरा, फतेहपुर होकर जाएंगे व वापसी का मार्ग भी यही होगा।

पढ़ें :- सीएम योगी का विदेश दौरा: यूपी को ‘1 ट्रिलियन डॉलर’ इकॉनमी की ओर ले जाने का मिशन

6. प्रतापगढ़ की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन मछली शहर, जौनपुर, मड़ियाहूं के रास्ते जाएंगे और इसी मार्ग से वापसी करेंगे।

7. रीवा की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन घूरपुर गौहनिया से मिर्जापुर के रास्ते जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com