Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोंडा के बसपा प्रत्याशी का बड़ा दावा, UP में सिर्फ BSP ही BJP को दे रही टक्कर

गोंडा के बसपा प्रत्याशी का बड़ा दावा, UP में सिर्फ BSP ही BJP को दे रही टक्कर

By HO BUREAU 

Updated Date

bsp candidate

गोंडा। यूपी के कैसरगंज लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी नरेंद्र पांडे ने बड़ा दावा किया है। कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ बहुजन समाज पार्टी ही टक्कर दे रही है। बसपा प्रत्याशी ने बताया कि समाजवादी पार्टी का MY समीकरण बदलने से इसका फायदा बसपा को मिल रहा है।

पढ़ें :- 'यूपी में घुसपैठ करने वाले ज्यादातर लोग उत्तराखंड से हैं...', अखिलेश यादव का बयान

कहा कि कई बार के सांसद और विधायक रहे आजम खान व मुख्तार अंसारी पर हुई कार्रवाई के मामले में अखिलेश यादव की चुप्पी से मुस्लिम समाज सपा से नाराज है। वहीं यादव समाज के लोग भी RSS का झंडा लगा रखे हैँ।

नरेंद्र पांडेय ने कहा KF अगर हम चुनाव जीतते हैँ तो सबसे पहले यहां इंडस्ट्रियल एरिया सेट अप करेंगे  और दूसरे प्रदेशों में जाने के लिए गोंडा रेलवे स्टेशन से ट्रेन चलवाएंगे। खुद की लड़ाई भाजपा प्रत्याशी से बताते हुए भाजपा नेताओं को हवा हवाई बताया और अपनी जीत का दावा किया।

Advertisement