लखनऊ। अखिलेश यादव के पीडीए के जवाब में अपना दल (कमेरावादी) ने तीन और पार्टियों के साथ मिलकर PDM न्याय मोर्चा का गठन किया है। इस गठबंधन में अपना दल (कमेरावादी), AIMIM, राष्ट्र उदय पार्टी एवं प्रगतिशील मानव समाज पार्टी शामिल होंगी। यह गठबंधन यूपी की कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रहा है। रविवार को होटल क्लार्क अवध में इसकी घोषणा हुई।
पढ़ें :- मिल्कीपुर चुनावः पार्टियों ने लगाया पासी पर दांव ! नए चेहरे पर योगी का दांव, जीतेंगे चुनाव।!
इस मौके पर पल्लवी पटेल ने कहा कि नए राजनीतिक परिस्थितियों में विभिन्न सामाजिक समूहों खासकर अन्य पिछड़ा वर्ग की अनेक जातियों, दलित एवं मुसलमान का दमन उत्पीड़न एवं अन्याय बढ़ा है। इसलिए हम PDM के नारे के साथ पिछड़ा, दलित व मुसलमान के भागीदारी के सवाल पर और दमन, उत्पीड़न एवं अन्याय के खिलाफ नए राजनीतिक विकल्प की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि PDM यानी पिछड़ा, दलित व मुसलमान की राजनीतिक भागीदारी के साथ ही सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा मिशन है। आज हमारे साथ AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल , राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल एवं प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद साथ आए हैं।