Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Parliament : ‘प्रतिबंधित शब्द’ के बाद अब ‘धरना मना है’ पर गर्म हुई राजनीति, बीजेपी ने कहा- ये विपक्ष की आदत

Parliament : ‘प्रतिबंधित शब्द’ के बाद अब ‘धरना मना है’ पर गर्म हुई राजनीति, बीजेपी ने कहा- ये विपक्ष की आदत

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 15 जुलाई। कांग्रेस नेता जयराम रमेश के एक ट्वीट के बाद राज्यसभा की ओर से जारी सर्कुलर को लेकर राजनीति गर्मा गई। कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दल के नेताओं ने इसको लेकर सरकार पर आरोप लगाए हैं। हालांकि लोकसभा सचिवालय ने साफ किया कि सर्कुलर नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है।

पढ़ें :- 'ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहे...', CWC की बैठक में बोले खरगे

राज्यसभा की ओर से गुरुवार को एक सर्कुलर जारी किया गया था। जिसमें लिखा है कि संसद भवन के नजदीक प्रदर्शन, धरना, भूख हड़ताल और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की मंजूर नहीं है। संसद सदस्यों से सहयोग की भी अपील की गई है।

पढ़ें :- राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं का संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना एकमात्र एजेंडा : जेपी नड्डा

इसी सर्कुलर को ट्वीट करते हुए कांग्रेस महासचिव और चीफ व्हिप जयराम रमेश ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा है कि विश्वगुरु का नवीनतम फरमान ‘धरना मना है’।

वहीं तृणमूल कांग्रेस की नेत्री महुआ मोइत्रा ने कहा कि संसद परिसर से गांधी जी की प्रतिमा को हटा देना चाहिए और अनुच्छेद 19(1) को संविधान से मिटा देना चाहिए।

पढ़ें :- नए स्लोगन के साथ गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा : CM योगी

मामले पर लोकसभा सचिवालय का स्पष्टीकरण

लोकसभा सचिवालय की ओर से इस दिशा-निर्देश पर स्पष्टीकरण आया। इसमें कहा गया है कि इस तरह की प्रक्रिया नियमित होती है और संसद सत्र से पहले इस तरह के दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं।

उधर बीजेपी के नेता शहजाद जयहिंद ने इस तरह के आरोपों पर कहा है कि अब ये विपक्ष की आदत हो गई है। गुरुवार को ‘शब्दों पर प्रतिबंध’ और अब ‘धरना पर प्रतिबंध’ जैसे मुद्दों को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जो नोटिस जारी किया है वो 2009 से 2021 तक लगातार जारी होता रहा है।

Advertisement