Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पटना कोर्ट में जिंदा बम लेकर पहुंची पुलिस, अचानक कोर्ट में ही फटा बम, 3 पुलिसकर्मी घायल

पटना कोर्ट में जिंदा बम लेकर पहुंची पुलिस, अचानक कोर्ट में ही फटा बम, 3 पुलिसकर्मी घायल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

पटना, 1 जुलाई 2022। Patna Civil Court : बिहार की राजधानी पटना के सिविल कोर्ट में बम ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पुलिसकर्मी घायल हो गये। जानकारी के अनुसार कदमकुआं पुलिस को विस्फोटक बरामद किया गया था। इस विस्फोटक को कोर्ट में दिखाने के लिए सिविल कोर्ट में लाया गया था। इस विस्फोटक को कोर्ट के एक कमरे में सुरक्षित रखा गया था। कुछ ही देर बार विस्फोटक अचानक ब्लास्ट हो गया। विस्फोट के समय वहां मौजूद चार पुलिसकर्मी भी आ गये थे। जिससे चारों पुलिसकर्मी घायल हो गये।

पढ़ें :- “₹7 की ब्लड टेस्ट और ₹25 की ECG!”- ख़ान सर का पटना अस्पताल: सस्ता इलाज, बड़ा मकसद

धमाका के बाद घायल दरोगा को पीएमसीएच इलाज के लिए ले जाया गया। अन्य दो पुलिसकर्मियों का इलाज भी पीएमसीएच में किया जा रहा है। पटना के सिविल कोर्ट के कमरे में हुए ब्लास्ट की वजह अभी पता लगाना मुश्किल है। धमाका सुनते ही कोर्ट में अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। जबकि कुछ देर बाद जब लोगों को घटना के बारे में समझ आया तो वह तुरंत घायलों को अस्पताल ले गए।

जानकारी के अनुसार केस के सबूत के रुप में पुलिसकर्मी बम साथ लेकर आये थे। यह बम केस के प्रमुख सबूत था, लेकिन ये विस्फोटक अचानक फट गया। इस हादसे में घायल होने वाले दारोगा का नाम घायल दारोगा उमाकांत राय बताया जा रहा है।

Advertisement