अभिनेत्री पायल रोहतगी जल्द ही अपने सोलमेट संग्राम सिंह की दुल्हनिया बनने वाली है। दोनों 9 जुलाई को आगरा में सात फेरे लेंगे। वहीं शादी से ठीक एक दिन पहले कपल ने प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्री वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें पायल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं।
पढ़ें :- धुरंधर 2 पर राम गोपाल वर्मा का धमाकेदार बयान: "यह फिल्म नहीं, एक फैसला है"
तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तस्वीरों को साझा करते हुए पायल ने लिखा- ‘हमारी जिंदगी के खूबसूरत सफर की शुरुआत हो रही है। आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की जरूरत है।’
वहीं फैंस और सेलिब्रिटी भी पायल की इन तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं और प्रतिक्रिया देते हुए दोनों को बधाई भी दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पायल और संग्राम की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और आज दोनों की संगीत सेरेमनी है।
पढ़ें :- अक्षय कुमार का खुलासा: राजेश खन्ना से सीखा 'क्या नहीं करना चाहिए'
तो वहीं बुधवार रात आगरा में उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में पायल ने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है और वो मुस्कराते हुए पैपराजी को पोज दे रही हैं। वो अपने हाथों और पैरों में लगी मेहंदी की झलक भी फैन्स को दिखा रही हैं।
पढ़ें :- डेनिश पंडोर: धुरंधर के विलेन से बॉलीवुड के नए चहेते तक का सफर
गौरतलब है कि पेशे से रेसलर संग्राम सिंह और अभिनेत्री पायल रोहतगी एक -दूसरे को 12 साल से डेट कर रहे हैं और अब दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर रहे हैं।