Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मधुरा में भीषण गर्मी का कहरः प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, दोपहर 12 से 3 बजे तक जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें लोग

मधुरा में भीषण गर्मी का कहरः प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, दोपहर 12 से 3 बजे तक जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें लोग

By HO BUREAU 

Updated Date

Extreme heat havoc in Madhura

मथुरा। मथुरा में भीषण गर्मी और लू से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया गया है। लोग सुबह से ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। सड़कें तप रही हैं। सुबह 10 बजते-बजते सड़कें सूनीं हो जा रही हैं। मथुरा में सीजन का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 46.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 7 बजे से ही सूरज के तल्ख तेवर दिखने लगते हैं।

पढ़ें :- UP : बीटेक की छात्रा को वार्डन ने कमरे में बंद कर पीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मौसम विभाग ने चार दिन हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने जरूरी होने पर ही दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक लोगों से बाहर निकालने की सलाह दी है।

आग उगलती सड़कों पर निकले राहगीर लू से बचने के लिए खुद को पूरी तरह ढके हुए नजर आ रहे हैं। अधिक तापमान होने के कारण लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। शरीर में पानी की कमी एवं ऐंठन की शिकायत हो सकती है। प्रशासन ने वृद्ध, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बीमार, दुर्बल लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है।

Advertisement