PM Modi in Uzbekistan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ताशकंद में यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की और देश के समृद्ध इतिहास, विरासत और राष्ट्रीय भावना को सम्मान दिया। भारत के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद के यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की और उज्बेकिस्तान के समृद्ध इतिहास, विरासत और राष्ट्रीय भावना का सम्मान किया। इस अवसर ने भारत और उज्बेकिस्तान के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को रेखांकित किया।”
पढ़ें :- पीडीए से ज्यादा गंभीर कोई मुद्दा नहीं, संकीर्ण सोच रखने वाले लोग घबराए हुए हैं : अखिलेश यादव
इस दौरान पीएम मोदी के साथ उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव भी मौजूद थे और दोनों नेताओं ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में उज्बेक संस्कृति और इतिहास को दर्शाने वाली कलाकृतियों को देखा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य एशियाई देश की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा शुरू करने पर ताशकंद हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव को धन्यवाद दिया।
राष्ट्रपति मिर्जियोयेव हवाई अड्डे पर पहुंचे और पीएम मोदी का स्वागत किया, जो पिछले 12 वर्षों में दोनों देशों के बीच काफी बढ़ी दोस्ती को दर्शाता है। ताशकंद में उतरने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा कर लिखा, “राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव द्वारा गर्मजोशी से स्वागत के साथ ताशकंद पहुंचा। इस विशेष भाव के लिए उनका आभारी हूं। यह उज्बेकिस्तान की मेरी चौथी यात्रा है, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और बढ़ती गति को दर्शाती है।”
यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसमें ‘विकसित भारत 2047’ और ‘उज्बेकिस्तान 2030’ के साझा विकास विजन को आगे बढ़ाया जाएगा। पीएम मोदी ने अपनी यात्रा से पहले कहा, “हाल के वर्षों में भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मैं व्यापार और निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा और ऊर्जा में हमारे सहयोग को और गहरा करने और विकसित भारत और यंगी उज्बेकिस्तान के हमारे साझा विजन को आगे बढ़ाने पर राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ अपनी चर्चा को लेकर उत्सुक हूं।” (आईएएनएस)
Disclaimer
पढ़ें :- GST 2.0 की ओर बढ़ता भारत, कर व्यवस्था के दूसरे दशक को आकार दे सकते हैं ये 6 बड़े सुधार
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।