Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी ने कहा- चंदा मामा अब बहुत दूर के नहीं, बस एक टूर के, इस पल को बताया अविस्मरणीय

पीएम मोदी ने कहा- चंदा मामा अब बहुत दूर के नहीं, बस एक टूर के, इस पल को बताया अविस्मरणीय

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। चांद पर चंद्रयान-3 की बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर सफलतापूर्वक लैंडिंग पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह विकसित भारत का पल है। पीएम मोदी इस मिशन को दक्षिण अफ्रीका से लाइव देख रहे थे। प्रधानमंत्री 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग में हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024:  BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें और क्या है खास

मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे भारतवासियों जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो गर्व होता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्र जीवन की चेतना बन जाती हैं। यह पल अविस्मरणीय है। यह क्षण अभूतपूर्व है। यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है। यह क्षण नए भारत के जयघोष का है। कहा कि भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचा है, जहां आज तक कोई देश नहीं पहुंचा है।

अंतरिक्ष में नए भारत की नई उड़ान के बने हैं साक्षी 

कहा कि पूरे विश्व में भारत ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है। अब भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। उन्होंने कहा कि आज हम अंतरिक्ष में नए भारत की नई उड़ान के साक्षी बने हैं। हर घर में उत्सव शुरू हो गया है।

मैं टीम चंद्रयान, इसरो और देश के सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जिन्होंने इस क्षण के लिए वर्षों से इतना परिश्रम किया। आज के बाद से चांद से जुड़े मिथक बदल जाएंगे, कथानक भी बदल जाएंगे और नई पीढ़ी के लिए कहावतें भी बदल जाएंगी। मोदी ने कहा कि कभी कहा जाता था कि चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा, जब बच्चे कहा करेंगे कि चंदा मामा बस एक टूर के हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः हरियाणा में BJP ने मिशन-2024 के लिए कसी कमर, देश में तीसरी बार लहराएगा पार्टी का परचम
Advertisement