नई दिल्ली, 02 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कोरोना संक्रमित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
पढ़ें :- दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर CM धामी ने पूछा हालचाल, बोले- पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोविड-19 से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
Wishing Congress President Smt. Sonia Gandhi Ji a speedy recovery from COVID-19.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 2, 2022
पढ़ें :- सौरव गांगुली को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, फिल्म दूसरा पर रोक लगाने से इनकार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उनमें बुधवार शाम को हल्का बुखार और कोविड के लक्षण दिखाई दिए थे। जांच में वह कोविड पॉजिटिव पाई गई। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को पृथक कर लिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष को 8 जून को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होना है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिंग के एक मामले में सोनिया और राहुल गांधी को सम्मन जारी किया है। सोनिया और भी कई बीमारियों से ग्रस्त हैं। जिसके कारण उनकी सर गंगाराम अस्पताल में नियमित जांच होती है।