नई दिल्ली, 19 जून 2022। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सुबह प्रगति मैदान टनल व पांच अंडरपास का उद्घाटन किया। इस टनल के साथ ही पीएम ने 5 अंडरपास को भी लोगों के लिए खोल दिया। इससे टनल व अंडरपास से दिल्लीवासियों को जाम से निजात मिलेगी। इस परियोजना को 920 करोड़ से अधिक लागत में तैयार किया गया है। इससे प्रगति मैदान में लगने वाली प्रदर्शनियों व सम्मेलनों के समय लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। कॉरिडोर को छह लेन में बनाया गया है। इसकी मुख्य सुरंग प्रगति मैदान से गुजरते हुए पुराना किला से रिंग रोड को इंडिया गेट से जोड़ेगी। इसी रोड से प्रगति मैदान की बेसमेंट पार्किंग तक भी पहुंचा जा सकता है।
पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन
क्यों बनाया गया प्रगति मैदान का कॉरिडोर?
दिल्ली सरकार के PWD विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट में बताया गया था, रिंग रोड व मथुरा रोड के साथ ही भैरों मार्ग तक अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। एनसीआर के क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, में तेजी से हो रहा विकास ने इन तीनों सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ा दी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली में आवासीय टाउनशिप के तेजी से विकास के कारण इंडिया गेट और आईटीपीओ- प्रगति मैदान क्षेत्र के आसपास के सड़क नेटवर्क पर यातायात में और वृद्धि होने की उम्मीद है.
दिल्ली को मिला आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का उपहार
उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली को केंद्र सरकार की तरफ से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का उपहार मिला है। इतने कम समय में इस कॉरीडोर को तैयार करना आसाना नहीं था। जिन सड़कों के आसपास यह कॉरिडोर बना है, वे सड़कें दिल्ली की सबसे व्यस्त सड़कें हैं।
पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह नया भारत है। समस्याओं का समाधान भी करता है। नए संकल्प भी लेता है और उन संकल्पों को सिद्ध करने के लिए प्रयास भी करता है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में विश्व स्तरीय कार्यक्रमों के लिए ‘स्टेट ऑफ द आर्ट’ सुविधाएं हों, एक्जीबिशन हॉल हों, इसके लिए भारत सरकार निरंतर काम कर रही है।