Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बाबासाहेब अम्बेडकर ने भारत की प्रगति में अमिट योगदान दिया: प्रधानमंत्री मोदी

बाबासाहेब अम्बेडकर ने भारत की प्रगति में अमिट योगदान दिया: प्रधानमंत्री मोदी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने भारत की प्रगति में अमिट योगदान दिया।

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने भारत की प्रगति में अमिट योगदान दिया है। यह हमारे देश के लिए उनके सपनों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है।”

पढ़ें :- “₹7 की ब्लड टेस्ट और ₹25 की ECG!”- ख़ान सर का पटना अस्पताल: सस्ता इलाज, बड़ा मकसद

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी महावीर जयंती की बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को विशेषकर जैन समुदाय को महावीर जयंती की बधाई दी।

राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट कर कहा, “सभी देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय के लोगों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं। भगवान महावीर अहिंसा की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने मानवता को सत्य और अपरिग्रह की शिक्षा दी। मेरी कामना है कि उनके सिद्धांतों पर चलते हुए, हम वैश्विक शांति तथा पारस्परिक सद्भाव के लिए कार्य करें।”

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “आप सभी को महावीर जयंती की बधाई। हम भगवान महावीर की महान शिक्षाओं विशेष रूप से शांति, करुणा और भाईचारे पर जोर को याद करते हैं।”

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा
Advertisement