अंबाला। पंजोखरा गांव का पंच और इनकम टैक्स ड्राइवर मिलकर बड़ी चोरियां करते थे। अंबाला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिसमें दो लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है।
पढ़ें :- पंजाबः समराला के पास नहर में गिरी बेलैरो पिकअप, दो बच्चों सहित चार की मौत, परिजनों में कोहराम
जिसमें ऐक पंजोखरा से लगते गांव का पंच जसबीर सिंह और दूसरा इनकम टैक्स विभाग का ड्राइवर सतीश कुमार है। दोनों मिलकर बड़ी चोरियों को अंजाम देते थे। दोनों लगभग पिछले एक साल से वारदात को अंजाम दे रहे थे। अब तक 50 चोरियों को अंजाम दे चुके थे। आखिर दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।