मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
पंजाब

पंजाबः समराला के पास नहर में गिरी बेलैरो पिकअप, दो बच्चों सहित चार की मौत, परिजनों में कोहराम

HO BUREAU

लुधियाना जिल के समराला कस्बे के पास रोपड़ रोड नहर पर शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। बाबा बड़भाग सिंह जी से माथा टेककर वापस आ रही नई बलेरो पिकअप नहर में गिर गई। जिससे दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हल्का पायल के नियापुर गांव निवासी 16 लोग नई बोलेरो में सवार होकर बाबा वडभाग सिंह माथा टेकने गए थे।

bolero accident
bolero accident
शेयर करें

लुधियाना। लुधियाना जिल के समराला कस्बे के पास रोपड़ रोड नहर पर शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। बाबा बड़भाग सिंह जी से  माथा टेककर  वापस आ रही नई बलेरो पिकअप नहर में गिर गई। जिससे दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हल्का पायल के नियापुर गांव निवासी 16 लोग नई बोलेरो में सवार होकर बाबा वडभाग सिंह माथा टेकने गए थे।

जब वे घर लौट रहे थे तो शुक्रवार सुबह 7 बजे समराला के नजदीक रोपड़ रोड नहर और गांव पवात के पुल के पास जब पहुंचे तो गाड़ी के सामने बाइक आ गई, उसे बचाने के प्रयास में चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा और गाड़ी सरहिंद नहर में जा गिरी। इस गाड़ी में 16 यात्री सवार थे। जिसमें से दो बच्चे नहर में बह गए और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य महिला की श्री चमकौर साहिब अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

शेयर करें