1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP विधानसभा में किसे मिलेगी अखिलेश की कुर्सी ? नेता प्रतिपक्ष के लिए इस नाम पर चर्चा

UP विधानसभा में किसे मिलेगी अखिलेश की कुर्सी ? नेता प्रतिपक्ष के लिए इस नाम पर चर्चा

उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई 2024 से मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही हैं। लेकिन नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इस बात पर अभी तक संशय बरकरार है।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई 2024 से मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही हैं। लेकिन नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इस बात पर अभी तक संशय बरकरार है। सूत्रों की माने तो इस सवाल का जवाब जल्द मिलने जा रहा है। मानसून सत्र की शुरुआत के पहले नेता विपक्ष कौन होगा, यानि अखिलेश यादव की कुर्सी कौन संभालेगा इस पर नए नाम का ऐलान हो जाएगा।

पढ़ें :- कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

मिडिया रिपोर्ट की माने तो अखिलेश यादव अब विधानसभा में पीडीए फार्मूला को अपनाएंगे। जिसपर पार्टी द्वारा इस बात पर मंथन किया जा रहा है कि किसी दलित नेता को या नेता ओबीसी समाज के किसी नेता को नेता विपक्ष बनाया जायेगा।

अगर चेहरा दलित समाज का होगा तो इंद्रजीत सरोज का नाम सबसे आगे है और अगर ओबीसी चेहरा बनाने की बात आएगी तो शिवपाल यादव के नाम पर मुहर लग सकती है।

कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से विधानसभा में नेता विपक्ष की कुर्सी खाली है और यह चर्चा तेज है कि अखिलेश यादव की कुर्सी कौन संभालेगा। जिस तरह से अखिलेश यादव पीडीए के नारे को बुलंद कर रहे है उससे यही लगता है कि अखिलेश की कुर्सी कोई दलित नेता या ओबीसी समाज का कोई नेता संभालेंगा।

पढ़ें :- 'बिना बेईमानी के जनता कितना वोट देगी...', उपचुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com