मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
पंजाब

पंजाबः चालान काटने पर बाइकसवार का हंगामा, पुलिस ने दौड़ाकर बाइकसवार को पकड़ा

HO BUREAU

फिरोजपुर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटने को लेकर युवक और ट्रैफिक कर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। ट्रैफिक पुलिस के रोके जाने के बावजूद युवक मोटरसाइकिल भगा कर ले गया था। ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर युवक को दबोचा।

Bike rider created ruckus
शेयर करें

फिरोजपुर। फिरोजपुर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटने को लेकर युवक और ट्रैफिक कर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। ट्रैफिक पुलिस के रोके जाने के बावजूद युवक मोटरसाइकिल भगा कर ले गया था। ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर युवक को दबोचा।

फिरोजपुर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा समय-समय पर चालान काटने की प्रक्रिया चलाई जाती है जिसको लेकर आज फिरोजपुर शहर के मुल्तानी गेट चौक के पास नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक बाइकसवार आया। जब उसे रुकने के लिए कहा गया तो उसने अपनी मोटरसाइकिल भगा लिया। जिसका पीछा कर ट्रैफिककर्मियों ने बाइकसवार को काबू किया। जब उसका चालान काटना शुरू किया तो युवक ने पुलिस के साथ हंगामा करना शुरू कर दिया।

युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके साथ जबरदस्ती कर रही है। जबकि उसके पास सभी कागजात मौजूद है। इसके बावजूद उसे जबरदस्ती पकड़ा गया है और उसके मोटरसाइकिल का चालान काटा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ ट्रैफिक अधिकारी का कहना था कि सभी पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाती है। जो ट्रैफिक नियम तोड़ेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

शेयर करें