मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
पंजाब

पंजाबः जमीन के लिए भाई की गोली मारकर ले ली जान, दो गिरफ्तार

HO BUREAU

फतेहगढ़ साहिब के बुग्गा कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर भाई ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। SSP डा. रवजोत ग्रेवाल ने कहा कि हरभजन सिंह की हत्या उसके भाई कुलदीप सिंह ने की है।

murder
शेयर करें

फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब के बुग्गा कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर भाई ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। SSP डा. रवजोत ग्रेवाल ने कहा कि हरभजन सिंह की हत्या उसके भाई कुलदीप सिंह ने की है।

आरोपी कुलदीप सिंह को पुलिस ने चार घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। ग्रेवाल ने बताया कि दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद कुलदीप सिंह ने पत्नी की लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने भाई हरभजन सिंह को दो गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस चार घंटे के अंदर हरभजन सिंह के हत्यारे को गिरफ्तार करने में सफल रही। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।

शेयर करें