मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP में कांवड़ रूट पर नेमप्लेट विवाद, यूपी सरकार ने SC में दिया हलफनामा

up bureau

यूपी में कांवड़ रूट पर नेमप्लेट विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मामले में यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है। यूपी सरकार की ओर से दिए गए हलफनामे में कहा गया

UP में कांवड़ रूट पर नेमप्लेट विवाद, यूपी सरकार ने SC में दिया हलफनामा
शेयर करें

दिल्ली। यूपी में कांवड़ रूट पर नेमप्लेट विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मामले में यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है। यूपी सरकार की ओर से दिए गए हलफनामे में कहा गया कि कांवड़ियों की शिकायत पर फैसला लिया है। यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए फैसला लिया है।

सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए फैसला लिया है। ‘हमारा उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना’। ‘कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए फैसला लिया’ है। ‘गलती से भी धार्मिक भावनाएं आहत न हो इसलिए फैसला लिया’।

यूपी सरकार ने SC में दाखिल याचिकाओं का विरोध किया। सुप्रीम कोर्ट में आज मामले की सुनवाई होनी है।

यूपी सरकार का जवाब….

यूपी सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि राज्य द्वारा जारी निर्देश दुकानों और भोजनालयों के नामों से होने वाले भ्रम के बारे में कांवड़ियों की ओर से मिली शिकायतों के बाद किए गए थे।

ऐसी शिकायतें मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों की चिंताओं को दूर करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की ।

यूपी सरकार ने कहा है कि राज्य ने खाद्य विक्रेताओं के व्यापार या व्यवसाय पर कोई रोक नहीं लगाया है (मांसाहारी भोजन बेचने को छोड़कर), और वे अपना व्यवसाय सामान्य रूप से करने के लिए स्वतंत्र हैं। मालिकों के नाम और पहचान प्रदर्शित करने की आवश्यकता पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कांवड़ियों के बीच किसी भी संभावित भ्रम से बचने के लिए एक अतिरिक्त उपाय मात्र है।

शेयर करें