अमृतसर। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके पास से दो पिस्तौल के साथ अन्य सामान भी बरामद किया गया।
पढ़ें :- पंजाबः समराला के पास नहर में गिरी बेलैरो पिकअप, दो बच्चों सहित चार की मौत, परिजनों में कोहराम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनमें करीब 20 से 25 साल की उम्र के लोग हैं। उनके खिलाफ अलग-अलग जिलों में मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये रात में राहगीरों को अपना शिकार बनाते थे।