Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार के होटल पर पुलिस ने मारा छापा

यूपीः गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार के होटल पर पुलिस ने मारा छापा

By Rajni 

Updated Date

गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर जिले में माफिया मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। वहीं कानून और प्रशासन का शिकंजा लगातार उन पर कसता ही जा रहा है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

इसी के तहत मुख्तार अंसारी के एक रिश्तेदार के होटल पर रविवार को छापेमारी की गई। एसडीएम की अगुवाई में कई विभागों के अफसरों ने मुख्तार के रिश्तेदार के होटल पर छापा मारा और जांच पड़ताल की ।

मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार जुफैल अंसारी का गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र में मिड टाउन नाम से होटल है। जिस होटल की पूर्व में कई  शिकायत भी थी। उसी क्रम में विभिन्न विभागों के अफसरों ने छापा मारा और जांच पड़ताल की।

इस दौरान एसडीएम मुहम्मदाबाद भारत भार्गव  ने बताया कि होटल की शिकायत मिलने पर ये कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
Advertisement