Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस ने किशोरी के ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा,  हत्यारोपी पिता को किया गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग के शक में वारदात को दिया था अंजाम

पुलिस ने किशोरी के ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा,  हत्यारोपी पिता को किया गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग के शक में वारदात को दिया था अंजाम

By Rajni 

Updated Date

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले की पचदेवरा पुलिस ने किशोरी के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। जिसमें आरोपी पिता ने ही वारदात को अंजाम दिया था। फिर भाई व भाभी समेत चार लोगों को फंसाने के लिए पुलिस को तहरीर दी थी। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। मामले में जांच के बाद पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें

बताते चलें कि पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिसौली में विगत एक जुलाई को एक किशोरी का खेत में शव पड़ा मिला था। जिसके गले और शरीर पर चोट के निशान थे। शाहाबाद पुलिस समेत एसपी, एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया था। जिसके बाद किशोरी की शिनाख्त मोहिनी पुत्री अनंगपाल निवासी हथौड़ा के रूप में हुई थी।

पुलिस को उसके घर पर भी खून के छींटे मिले थे। जिसके बाद पुलिस का शक गहरा गया कि परिवार के ही किसी शख्स ने किशोरी को मारकर फेंका है। इसी बीच पुलिस ने पता किया तो जानकारी मिली कि किशोरी का पिता मौके पर नहीं था। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पिता अनंगपाल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई पूरन, भाभी सविता व गांव के ही तेजप्रताप और राजीव ने उसकी पुत्री की हत्या की है।

मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी, तभी जानकारी हुई कि पिता अनंगपाल ने ही अपनी पुत्री की हत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी अनंगपाल सिंह उर्फ अन्नू पुत्र चैन सिंह को हथौड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अनंगपाल ने बताया कि उसको अपनी पुत्री मोहिनी पर किसी लड़के से बात करने और भाभी सविता के गांव के ही व्यक्ति से अवैध संबंध की खबर मिली। जिससे आहत होकर उसने अपनी पुत्री मोहिनी की हत्या करने की साजिश रची। फिर 30 जून को रात्रि में रिश्तेदारी ले जाने के बहाने मोहिनी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गले को दुपट्टे से कस दिया। जिसके बाद हत्या की पुष्टि करने के लिए गले और पेट पर दरांती से वार किया। जिससे मोहिनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पढ़ें :- Sultanpur में डबल मर्डर से हड़कंप, जमीनी विवाद में भाई, पिता की गोली मारकर हत्या

घटना को दूसरा रूप देने के लिए आरोपी ने अपने घर पर कुत्ते के बच्चे को घायल कर उसके खून को डाल दिया और अन्य लोगों को फंसाने के लिए पुलिस को तहरीर दी। जिसमें आरोपी का कुछ दिन पहले भाई पूरन सिंह व भाभी सविता से विवाद हुआ था।

गांव के तेजप्रताल और राजीव से पुरानी रंजिश चल रही थी। जिनको फंसाने के लिए हत्यारोपी ने पुलिस को गुमराह किया। जिसमें पुलिस ने जांच कर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया और हत्यारोपी पिता को जेल भेज दिया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल दरांती को बरामद किया है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिसौली में 6 दिन पूर्व एक किशोरी का शव मिला था। जिसके गले और पेट पर धारदार हथियार से वार मिले थे। पुलिस ने वादी पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जिसमें पाया कि पिता ने शातिरपन से हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement