Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, धरने से NH-9 पर लगा भीषण जाम

दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, धरने से NH-9 पर लगा भीषण जाम

By Rajni 

Updated Date

हापुड़। किसानों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे किसानों को टोल टैक्स पर रोक दिया। किसान नेता राकेश टिकैत के आह्वान पर आंदोलनकारी दिल्ली जा रहे थे। पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद नाराज किसान पिलखुवा कोतवाली के छीजारसी टोल टैक्स के पास धरने पर बैठ गए। भीषण जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पढ़ें :- लखनऊ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ मारपीट कई घायल
Advertisement